कोन्टा: सुकमा के 58 वनांचल गांवों में पहली बार पहुंचेगी बिजली
Konta, Sukma | Sep 9, 2026 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के 58 अविद्युतीकृत गांवों में दशकों बाद पहली बार बिजली पहुंचेगी। राज्य सरकार के 'नियद नेल्लानार योजना' के तहत 31.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस पहल से 3,929 परिवारों का जीवन बेहतर होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार व्यवस्था में सुधार होगा।