बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने 70 लीटर चुलाई ज़हराब के साथ तीन तस्करों और दो शराबियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस 70 लीटर चुलाई ज़हराब के साथ तीन तस्कर व दो शराबियों को गिरफ्तार कर सोमवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि खैराघाट से अर्जुन मुखिया, सिसवा से जितेंद्र मुखिया व धनवंती देवी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इलाहाबाद बाजार के सुनील पंडित व सिसवा के नियाजुद्दीन अंसारी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।