भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने मारपीट के वारंटी दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 3, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने मारपीट के वारंटी दो सगे भाई को गिरफ्तार किया है। आज शनिवार को 2:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार भभुआ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामअवध बिंद के पुत्र शंभू बिंद एवं दूसरा जनार्दन बिंद बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व के मारपीट के मामले को लेकर दोनों सगे भाई पर कोर्ट में मामला चल रहा था।