मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में गुरसराय मार्ग पर बरौरी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, पति-पत्नी घायल
कोतवाली क्षेत्र के बरौरी–गुरसराय रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक शिवांशु की पत्नी ममता के पैर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।