लखीमपुर: लखीमपुर खीरी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में CATC-215 एनसीसी शिविर शुरू, 500 से अधिक कैडेट ले रहे हैं प्रशिक्षण
लखीमपुर शहर के गोला रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में 26 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC-215 का शुभारंभ शिविर कमांडेंट कर्नल चित्र सैन ने किया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 500 से अधिक सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग कैडेट भाग ले रहे हैं।