प्रकृति, संस्कृति और आस्था की समृद्ध विरासत समेटे मदकूद्वीप छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। मुंगेली जिले में स्थित यह क्षेत्र अपने प्राकृतिक सौंदर्य, प्राचीन धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मदकूद्वीप को पर्यटन की नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इको-टूरिज्म एवं पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की विरासत को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।
#MadkuDweep #Mungeli #ChhattisgarhTourism #SushasanSarkar #Chhattisgarh
Mungeli, Chhattisgarh | Sep 30, 2026