नवाबगंज: बाराबंकी में बैट से मारकर नाबालिग को लहूलुहान किया, परिजनों ने दी तहरीर
बाराबंकी के थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी में दो नाबालिगों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया।आरोप है कि 14 वर्षीय नाबालिग शादाब पुत्र तफसीर के परिजनों ने 12 वर्षीय चांद मोहम्मद पुत्र यार मोहम्मद को रविवार दोपहर करीब 12 बजे मैच खेलने वाले बैट से मारकर लहूलुहान कर दिया।