रघुनाथपुर: रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल
रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया।घायल युवक की पहचान रघुनाथपुर के रहने वाले संतोष शर्मा के रूप में हुई है।घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल से वापस लौट रहे थे उसी समय दुर्घटना घटी।