रघुनाथपुर: पचबरवा गांव में अधूरे छठ घाट के निर्माण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से की शिकायत
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के चकरी पंचायत अंतर्गत पचबरवा गांव में अधूरे छठ घाट के निर्माण को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत की है.मंडल अध्यक्ष ने अपने शिकायत पत्र में कहा है की उक्त छठ घाट के निर्माण हेतु रुपए की निकासी हो गई है लेकिन योजना अधूरा पड़ा है जिसकी जांच कराकर ब्याज सहित रुपया वापस जमा कराया जाय।