रघुनाथपुर: मुरारपट्टी स्थित सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा की ठंडी लगने से हुई मौत
रघुनाथपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरारपट्टी की छात्रा की ठंड लगने से मौत हो गई है। छात्रा अंशिका कुमारी 27 जनवरी को विद्यालय आई थी जहां उसकी ठंड लगने से तबीयत खराब हो गई। वही 29 जनवरी को स्कूल खुलने के बाद मौत की खबर शिक्षकों को मिली । शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण का छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई।