Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm

MORE NEWS

🚨 खबर का असर या सच दबाने की साजिश? रेत माफिया पर नहीं, पत्रकार पर कार्रवाई!

🚨 खबर का असर या सच दबाने की साजिश? रेत माफिया पर नहीं, पत्रकार पर कार्रवाई!

Anuppur, Anuppur | Jul 25, 2026

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित, धनगवां का निरीक्षण कर खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समिति के खाद गोदाम का अवलोकन करते हुए स्टॉक में उपलब्ध यूरिया एवं एनपीके उर्वरक की जानकारी प्राप्त की तथा उर्वरक वितरण से संबंधित पोर्टल रिपोर्ट एवं स्टॉक पंजी का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री पंचोली ने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किसानों को उर्वरक का पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को आवश्यकता के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा वितरण व्यवस्था का नियमित मॉनिटरिंग किया जाए।

कलेक्टर श्री पंचोली ने समिति में पंजीकृत किसानों की जानकारी भी प्राप्त की। समिति प्रबंधक ने बताया कि समिति में कुल 1663 किसानों का पंजीयन किया गया है। इस पर कलेक्टर ने किसानों की फार्मर आईडी की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की तथा जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनका नाम पृथक रजिस्टर में दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर फार्मर आईडी तैयार कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री पंचोली ने उपसंचालक कृषि को जिले की सभी सहकारी समितियों में उर्वरक भंडारण एवं वितरण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान मोड में किसानों को खाद-उर्वरक उपलब्ध कराने, प्रतिदिन उर्वरक वितरण की प्रगति रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करने तथा वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी, उपसंचालक कृषि श्री अजीत सिंह तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#anuppur

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित, धनगवां का निरीक्षण कर खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समिति के खाद गोदाम का अवलोकन करते हुए स्टॉक में उपलब्ध यूरिया एवं एनपीके उर्वरक की जानकारी प्राप्त की तथा उर्वरक वितरण से संबंधित पोर्टल रिपोर्ट एवं स्टॉक पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री पंचोली ने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किसानों को उर्वरक का पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को आवश्यकता के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा वितरण व्यवस्था का नियमित मॉनिटरिंग किया जाए। कलेक्टर श्री पंचोली ने समिति में पंजीकृत किसानों की जानकारी भी प्राप्त की। समिति प्रबंधक ने बताया कि समिति में कुल 1663 किसानों का पंजीयन किया गया है। इस पर कलेक्टर ने किसानों की फार्मर आईडी की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की तथा जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनका नाम पृथक रजिस्टर में दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर फार्मर आईडी तैयार कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पंचोली ने उपसंचालक कृषि को जिले की सभी सहकारी समितियों में उर्वरक भंडारण एवं वितरण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान मोड में किसानों को खाद-उर्वरक उपलब्ध कराने, प्रतिदिन उर्वरक वितरण की प्रगति रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करने तथा वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी, उपसंचालक कृषि श्री अजीत सिंह तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #anuppur

Anuppur, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने बुधवार को नगर परिषद अमरकंटक स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था एवं वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कचरा संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं निष्पादन की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि अमरकंटक प्रदेश की महत्वपूर्ण पर्यटन एवं धार्मिक नगरी है, इसलिए यहां स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का शत-प्रतिशत स्रोत स्तर पर पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जा सके।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में कहीं भी कचरा डंप नहीं किया जाए तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही उसका संग्रहण एवं प्रसंस्करण किया जाए। कलेक्टर ने एमआरएफ सेंटर के नियमित संचालन, परिसर की स्वच्छता तथा वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की सभी प्रक्रियाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्वच्छता व्यवस्था की सतत निगरानी करने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा, जिससे अमरकंटक की स्वच्छ एवं सुंदर छवि बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों की भी प्रभावी पूर्ति हो सके। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक श्री चैन सिंह परस्ते, इंजीनियर श्री बृजेश पाण्डेय सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।
#anuppur 
#JansamparkMP

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने बुधवार को नगर परिषद अमरकंटक स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था एवं वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कचरा संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं निष्पादन की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि अमरकंटक प्रदेश की महत्वपूर्ण पर्यटन एवं धार्मिक नगरी है, इसलिए यहां स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का शत-प्रतिशत स्रोत स्तर पर पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जा सके। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में कहीं भी कचरा डंप नहीं किया जाए तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही उसका संग्रहण एवं प्रसंस्करण किया जाए। कलेक्टर ने एमआरएफ सेंटर के नियमित संचालन, परिसर की स्वच्छता तथा वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की सभी प्रक्रियाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्वच्छता व्यवस्था की सतत निगरानी करने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा, जिससे अमरकंटक की स्वच्छ एवं सुंदर छवि बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों की भी प्रभावी पूर्ति हो सके। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक श्री चैन सिंह परस्ते, इंजीनियर श्री बृजेश पाण्डेय सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे। #anuppur #JansamparkMP

Anuppur, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम लखौरा में 'एक बगिया मां के नाम' योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही फलदार पौधों की वाटिका का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण, सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पौधों के समुचित विकास के लिए नियमित देखभाल और तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर स्थानीय किसान एवं हितग्राही श्री महेश सिंह के खेत पहुंचे, जहां लगभग आधा एकड़ क्षेत्र में आम के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने पौधों की प्रजाति, लागत, सिंचाई व्यवस्था एवं पानी की उपलब्धता की जानकारी ली और हितग्राही के प्रयासों की सराहना करते हुए बगीचे के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही पौधों के बीच उपलब्ध खाली स्थान में अंतरवर्तीय फसलें लगाने की सलाह दी, ताकि किसानों को फल उत्पादन शुरू होने से पहले भी अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में फलों के विपणन के लिए स्थानीय एवं बाहरी बाजार का अध्ययन कर प्रभावी विपणन योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि 'एक बगिया मां के नाम' योजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत केवल आम ही नहीं, बल्कि अन्य फलदार पौधों का भी रोपण कराया जाए। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही योजना से जुड़े कुओं एवं अन्य जल संरचनाओं को कूप पुनर्जलभरण कार्यों से जोड़ने पर बल दिया, ताकि भूजल स्तर में वृद्धि हो और किसानों को सिंचाई के लिए नियमित जल उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने श्री महेश सिंह से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी भी ली। उन्होंने पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की गैप फिलिंग का कार्य 10 दिनों के भीतर पूरा करने, नए हितग्राहियों का चयन करने तथा कूप रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण के लिए 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से कृषि उत्पादन बढ़ेगा, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री हरिश्चंद्र द्विवेदी, एपीओ मनरेगा श्री वरुण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#anuppur

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम लखौरा में 'एक बगिया मां के नाम' योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही फलदार पौधों की वाटिका का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण, सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पौधों के समुचित विकास के लिए नियमित देखभाल और तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर स्थानीय किसान एवं हितग्राही श्री महेश सिंह के खेत पहुंचे, जहां लगभग आधा एकड़ क्षेत्र में आम के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने पौधों की प्रजाति, लागत, सिंचाई व्यवस्था एवं पानी की उपलब्धता की जानकारी ली और हितग्राही के प्रयासों की सराहना करते हुए बगीचे के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही पौधों के बीच उपलब्ध खाली स्थान में अंतरवर्तीय फसलें लगाने की सलाह दी, ताकि किसानों को फल उत्पादन शुरू होने से पहले भी अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में फलों के विपणन के लिए स्थानीय एवं बाहरी बाजार का अध्ययन कर प्रभावी विपणन योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि 'एक बगिया मां के नाम' योजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत केवल आम ही नहीं, बल्कि अन्य फलदार पौधों का भी रोपण कराया जाए। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही योजना से जुड़े कुओं एवं अन्य जल संरचनाओं को कूप पुनर्जलभरण कार्यों से जोड़ने पर बल दिया, ताकि भूजल स्तर में वृद्धि हो और किसानों को सिंचाई के लिए नियमित जल उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने श्री महेश सिंह से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी भी ली। उन्होंने पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की गैप फिलिंग का कार्य 10 दिनों के भीतर पूरा करने, नए हितग्राहियों का चयन करने तथा कूप रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण के लिए 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से कृषि उत्पादन बढ़ेगा, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री हरिश्चंद्र द्विवेदी, एपीओ मनरेगा श्री वरुण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। #anuppur

Anuppur, Madhya Pradesh | Jul 22, 2026

पवित्र नगरी अमरकंटक को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'अमृत हरित महा अभियान' के अंतर्गत नगर परिषद अमरकंटक द्वारा वार्ड क्रमांक-4 स्थित टीसीपीसी परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री वसीम अहमद भट्ट सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री वसीम अहमद भट्ट ने आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान के अंतर्गत टीसीपीसी परिसर में आम, अशोक, जामुन, कटहल, आंवला एवं गुलमोहर सहित लगभग 3 हजार फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पौधों के नियमित संरक्षण, सिंचाई एवं देखभाल पर विशेष बल दिया गया, ताकि लगाए गए पौधे विकसित होकर क्षेत्र के हरित आवरण को समृद्ध कर सकें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सभी ने "एक पौधा, एक संकल्प–हरियाली की ओर कदम" तथा "हरियाली बढ़ाएं, पर्यावरण बचाएं, जलवायु सुधारें, स्वस्थ भविष्य संवारें" का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि जनसहभागिता से ही ऐसे अभियान सफल होंगे और अमरकंटक को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#anuppur

पवित्र नगरी अमरकंटक को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'अमृत हरित महा अभियान' के अंतर्गत नगर परिषद अमरकंटक द्वारा वार्ड क्रमांक-4 स्थित टीसीपीसी परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री वसीम अहमद भट्ट सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री वसीम अहमद भट्ट ने आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के अंतर्गत टीसीपीसी परिसर में आम, अशोक, जामुन, कटहल, आंवला एवं गुलमोहर सहित लगभग 3 हजार फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पौधों के नियमित संरक्षण, सिंचाई एवं देखभाल पर विशेष बल दिया गया, ताकि लगाए गए पौधे विकसित होकर क्षेत्र के हरित आवरण को समृद्ध कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सभी ने "एक पौधा, एक संकल्प–हरियाली की ओर कदम" तथा "हरियाली बढ़ाएं, पर्यावरण बचाएं, जलवायु सुधारें, स्वस्थ भविष्य संवारें" का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि जनसहभागिता से ही ऐसे अभियान सफल होंगे और अमरकंटक को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। #anuppur

Anuppur, Madhya Pradesh | Jul 22, 2026