Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
image
image
image
image

पवित्र नगरी अमरकंटक को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'अमृत हरित महा अभियान' के अंतर्गत नगर परिषद अमरकंटक द्वारा वार्ड क्रमांक-4 स्थित टीसीपीसी परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री वसीम अहमद भट्ट सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री वसीम अहमद भट्ट ने आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के अंतर्गत टीसीपीसी परिसर में आम, अशोक, जामुन, कटहल, आंवला एवं गुलमोहर सहित लगभग 3 हजार फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पौधों के नियमित संरक्षण, सिंचाई एवं देखभाल पर विशेष बल दिया गया, ताकि लगाए गए पौधे विकसित होकर क्षेत्र के हरित आवरण को समृद्ध कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सभी ने "एक पौधा, एक संकल्प–हरियाली की ओर कदम" तथा "हरियाली बढ़ाएं, पर्यावरण बचाएं, जलवायु सुधारें, स्वस्थ भविष्य संवारें" का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि जनसहभागिता से ही ऐसे अभियान सफल होंगे और अमरकंटक को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। #anuppur

MORE NEWS

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम लखौरा में 'एक बगिया मां के नाम' योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही फलदार पौधों की वाटिका का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण, सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पौधों के समुचित विकास के लिए नियमित देखभाल और तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर स्थानीय किसान एवं हितग्राही श्री महेश सिंह के खेत पहुंचे, जहां लगभग आधा एकड़ क्षेत्र में आम के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने पौधों की प्रजाति, लागत, सिंचाई व्यवस्था एवं पानी की उपलब्धता की जानकारी ली और हितग्राही के प्रयासों की सराहना करते हुए बगीचे के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही पौधों के बीच उपलब्ध खाली स्थान में अंतरवर्तीय फसलें लगाने की सलाह दी, ताकि किसानों को फल उत्पादन शुरू होने से पहले भी अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में फलों के विपणन के लिए स्थानीय एवं बाहरी बाजार का अध्ययन कर प्रभावी विपणन योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि 'एक बगिया मां के नाम' योजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत केवल आम ही नहीं, बल्कि अन्य फलदार पौधों का भी रोपण कराया जाए। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही योजना से जुड़े कुओं एवं अन्य जल संरचनाओं को कूप पुनर्जलभरण कार्यों से जोड़ने पर बल दिया, ताकि भूजल स्तर में वृद्धि हो और किसानों को सिंचाई के लिए नियमित जल उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने श्री महेश सिंह से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी भी ली। उन्होंने पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की गैप फिलिंग का कार्य 10 दिनों के भीतर पूरा करने, नए हितग्राहियों का चयन करने तथा कूप रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण के लिए 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से कृषि उत्पादन बढ़ेगा, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री हरिश्चंद्र द्विवेदी, एपीओ मनरेगा श्री वरुण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#anuppur

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम लखौरा में 'एक बगिया मां के नाम' योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही फलदार पौधों की वाटिका का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण, सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पौधों के समुचित विकास के लिए नियमित देखभाल और तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर स्थानीय किसान एवं हितग्राही श्री महेश सिंह के खेत पहुंचे, जहां लगभग आधा एकड़ क्षेत्र में आम के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने पौधों की प्रजाति, लागत, सिंचाई व्यवस्था एवं पानी की उपलब्धता की जानकारी ली और हितग्राही के प्रयासों की सराहना करते हुए बगीचे के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही पौधों के बीच उपलब्ध खाली स्थान में अंतरवर्तीय फसलें लगाने की सलाह दी, ताकि किसानों को फल उत्पादन शुरू होने से पहले भी अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में फलों के विपणन के लिए स्थानीय एवं बाहरी बाजार का अध्ययन कर प्रभावी विपणन योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि 'एक बगिया मां के नाम' योजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत केवल आम ही नहीं, बल्कि अन्य फलदार पौधों का भी रोपण कराया जाए। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही योजना से जुड़े कुओं एवं अन्य जल संरचनाओं को कूप पुनर्जलभरण कार्यों से जोड़ने पर बल दिया, ताकि भूजल स्तर में वृद्धि हो और किसानों को सिंचाई के लिए नियमित जल उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने श्री महेश सिंह से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी भी ली। उन्होंने पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की गैप फिलिंग का कार्य 10 दिनों के भीतर पूरा करने, नए हितग्राहियों का चयन करने तथा कूप रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण के लिए 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से कृषि उत्पादन बढ़ेगा, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री हरिश्चंद्र द्विवेदी, एपीओ मनरेगा श्री वरुण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। #anuppur

Anuppur, Madhya Pradesh | Jul 22, 2026

शहडोल के धनपुरी थाना क्षेत्र के बम्हौरी तिराहा संगवा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार नंदू उर्फ राजेंद्र कोल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

शहडोल के धनपुरी थाना क्षेत्र के बम्हौरी तिराहा संगवा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार नंदू उर्फ राजेंद्र कोल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

Anuppur, Anuppur | Jul 20, 2026

उमरार डैम में डूबे शुभम सोनी का 24 घंटे बाद मिला शव | पूरे इलाके में शोक
#MadhyaPradesh 
#aprnews
#viralreels

उमरार डैम में डूबे शुभम सोनी का 24 घंटे बाद मिला शव | पूरे इलाके में शोक #MadhyaPradesh #aprnews #viralreels

Anuppur, Anuppur | Jul 19, 2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने मंगलवार को अनूपपुर प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी तथा अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आम, नीम, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 15 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में हरित आवरण बढ़ाना,जैव विविधता का संरक्षण करना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम,विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक,उद्यानिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा हरित अनूपपुर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है।
#anuppur 
@jansampark

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने मंगलवार को अनूपपुर प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी तथा अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आम, नीम, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 15 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में हरित आवरण बढ़ाना,जैव विविधता का संरक्षण करना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम,विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक,उद्यानिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा हरित अनूपपुर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है। #anuppur @jansampark

Anuppur, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026