गड़हनी: मेंटेनेंस कार्य के चलते कल 4 घंटे बंद रहेगी गड़हनी क्षेत्र में बिजली
गड़हनी क्षेत्र में 33 हजार तार का मेंटेनेंस कार्य को ले कल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नही रहेगी, इसकी जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता निर्मल कुमार ने शुक्रवार के शाम 7 बजे दिया। साथ ही कहा कि सभी उपभोक्ता 10 बजे के पहले अपना जरूरी कार्य निपटा लेंगे जिससे कोई परेशानी न हो।