कुर्सी पर बैठे बच्चे, शिक्षक गायब...! छतरपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, वीडियो वायरल
छतरपुर। जिले के बमनौरा कलां संकुल और घुवारा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम भदौरा के शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की गंभीर लापरवाही और मनमानी का बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर और प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है।
शिक्षक नदारद, पढ़ाई पूरी तरह ठप
प्राथमिक शाला भदौरा में पदस्थ शिक्षक किरण विश्वकर्मा और अरविंद अहिरवार नियमित रूप से स्कूल से नदारद रहते हैं। शिक्षकों की इस गैरजिम्मेदारी के कारण मासूम बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो चुकी है। स्थिति यह बन चुकी है कि सुबह बच्चे खुद ही स्कूल का ताला खोलकर अंदर जाते हैं और दिनभर बिना किसी पढ़ाई-लिखाई के वापस घर लौट आते हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में शिक्षक अपनी ड्यूटी से नदारद दिख रहे हैं, जबकि उनकी जगह कुर्सियों पर बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं।
वीडियो में बच्चे स्कूल की बदहाल व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर रहे हैं। कथित तौर पर यह भी सामने आया है कि कुर्सी पर बैठे कुछ बच्चे शिक्षकों के रिश्तेदार हैं, जिन्हें शिक्षकों ने अपनी जगह क्लास लेने और स्कूल संभालने के लिए बैठा रखा था।
वायरल - वीडियो
#छतरपुर #MPNews #SchoolNews #ViralVideo #BreakingNews #EducationNews #ChhatarpurNews #MadhyaPradesh #BundeliBhaukaalNews #ViralNews