बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में दो ट्रकों की टक्कर, एक ट्रक का चालक घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे दो ट्रको में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक मुनेश उम्र 40 वर्ष जनपद मैनपुरी केबिन में फंसकर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।