अनूपपुर: कलेक्टर ने समय पर काम न करने वाले अधिकारियों पर लगाया जुर्माना
सरकारी सेवाओं से जुड़े मामलों का तय समय में निराकरण नहीं करने पर जिले के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कलेक्टर रत्नाकर झा के आदेश पर अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने 6 पदाभिहित अधिकारियों पर कुल 8,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत की गई है।