गोपालगंज: कुकुरभुक्का गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार किन्नर सहित दो लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुक्का गांव के समीप बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार किन्नर सहित दो लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद जख्मी किन्नर सहित दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।