पीएम श्री जी.एस.एस.एस. भुंतर में एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन संपन्न
Kullu Times
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने समाज सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया।
दिन की शुरुआत सुबह-सुबह एक जागरूकता 'प्रभात फेरी' के साथ हुई। इस प्रभात फेरी के माध्यम से स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक किया। देशभक्ति और सामाजिक चेतना के नारों के साथ स्वयंसेवकों ने पूरे क्षेत्र में ऊर्जावान माहौल बना दिया।प्रभात फेरी के उपरांत, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत स्वयंसेवकों ने मिलकर पूरे स्कूल परिसर और किचन गार्डन की गहन सफाई की तथा खरपतवार को हटाकर पौधों की देखभाल की।यह संपूर्ण कार्य एवं गतिविधियाँ कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार, महिला कार्यक्रम अधिकारी भीमा देवी तथा सह-कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा की योग्य देख-रेख और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों के इस निस्वार्थ प्रयास और उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Kullu, Kullu | Oct 18, 2026