झांसी: कांग्रेस कार्यकर्ता 18 दिसंबर को लखनऊ में विधान सभा का करेंगे घेराव, सर्किट हाउस में दी गई जानकारी
Jhansi, Jhansi | Dec 15, 2024 आम जनता की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी लखनऊ में 18 दिसंबर को विधान सभा का घेराव करेगी। यह जानकारी झांसी आए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव, पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने सर्किट हाउस में रविवार समय करीब दोपहर 12:00 बजे पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।