शाजापुर: बड़ी पोलायकला में तीन युवकों पर एक लड़की ने फेंका एसिड, शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार है जारी
बड़ी पोलायकला में तीन युवकों पर लड़की ने एसिड फेंक दिया जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सुनील ने बताया कि लड़की व उसके पिता ने बाइक से मुझे टक्कर मार दी। लड़की के पिता ने हमारे साथ लाठी से मारपीट की। इस दौरान लड़की ने सुनील, राकेश और विशाल पटेल पर एसिड फेंक दिया जिसमें तीनों झुलस गए।