शाजापुर: जिले में विद्युत विभाग वसूली अभियान के तहत बकायेदारों के काट रही कनेक्शन, ₹5 करोड़ से अधिक की राशि है बकाया
विद्युत विभाग ने इन दिनों बकाया बिजली बिलों की राशि के लिए वसूली अभियान शुरू किया है। विद्युत विभाग के जेई संजय शाक्य ने बताया कि शहर में करीब 20 हजार उपभोक्ता हैं जिनपर बिजली बिल का करीब ₹5.25 करोड़ बकाया है। जो लोग राशि जमा नहीं कर रहे उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं ताकि वसूली हो सके।