जमुई: ढंड गांव में बच्चों के बीच झगड़े के रंजिश में आधा दर्जन गोलियां चलीं, दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 17, 2025 ढंड गांव में सोमवार की देर शाम करीब 8:30 बजे उस वक़्त अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब दो बच्चों के बीच हुए झगड़ा के रंजिश में अचानक एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ छह राउंड गोलीबारी कर दी गई और एक गोली वृद्ध चांदो महतो और एक गोली वृद्ध महिला सुषमा देवी को लगी। उंसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को पटना रेफर कर दिया।