जमुई: DM ने कार्यालय कक्ष में नप पदाधिकारी जमुई, झाझा और नगर पंचायत सिकंदरा के साथ बैठक की, दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Mar 17, 2025 डीएम सभिलाषा शर्मा के द्वारा कार्यालय कक्ष में सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे नगर परिषद पदाधिकारी जमुई, झाझा और नगर पंचायत सिकंदरा के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अपने नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से साफ सफाई, कचरा संग्रहण और कूड़ेदान की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।