कटंगी: घर-घर गूंजी लक्ष्मी पूजन की घंटियां, बच्चों की आतिशबाजी से जगमगाया पूरा कटंगी क्षेत्र
दीपावली का पर्व इस बार कटंगी क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समूचे क्षेत्र में घर-घर में विधि-विधान से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। सुबह से ही घरों में साफ-सफाई, रंगोली और सजावट का दौर चलता रहा। शाम होते ही घर आंगन दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। शुभ मुहूर्त में परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर लक्ष्मी पूजन किया।