बिजावर: केन-बेतवा आंदोलन में गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान बिजावर के सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर समेत कई प्रदर्शनकारियों की देर रात गिरफ्तारी के बाद मामला गरमा गया। परिजनों ने शुक्रवार की शाम 4 बजे आरोप लगाया कि पुलिस बिना सूचना दिए आंदोलनकारियों को रात में उठा ले गई और उनकी लोकेशन तक नहीं बताई गई।