निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर के ऑनलाइन पंजीकरण का आज अंतिम दिन
रेवाड़ी। श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति, गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी की ओर से 23 सितंबर 2026, बुधवार को मंदिर परिसर में प्रथम निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा ओर इसका शुभारंभ नगर पार्षद रचना राव द्वारा किया जाएगा। शहर के सम्राट हॉस्पिटल की टीम सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांचे करेंगी और सेंटर फॉर साइट आंखों के अस्पताल की टीम द्वारा दृष्टि परीक्षण, रेटिना की जांच, मोतियाबिंद की जांच, चश्मे के नंबर इत्यादि की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
समिति की ओर से सचिव ललित अग्रवाल ने बताया कि शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आज, 21 सितंबर, अंतिम दिन है। इच्छुक व्यक्ति गूगल फॉर्म्स पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण से वंचित रहने वाले लोगों के लिए 23 सितंबर को शिविर स्थल पर मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसलिए इच्छुक व्यक्ति बिना ऑनलाइन पंजीकरण के भी शिविर के दिन मंदिर परिसर में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही नेत्र शिविर में दृष्टि जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
समिति ने आसपास के क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के जरूरतमंद सदस्यों को भी शिविर में लेकर आएं और माता रानी के दर्शन करें एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजक:
श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति
गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
दिनांक: 23 सितंबर 2026, बुधवार
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर, गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी
Rewari, Rewari | Sep 20, 2026