प्रतापपुर: नरोला ग्राम पंचायत में राशन घोटाले के आरोप पर हुआ हंगामा
नरोला ग्राम पंचायत में दो महीने के दौरान करीब 341 क्विंटल राशन घोटाले के आरोप को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन दुकान के सामने जुटे दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।