गाज़ीपुर: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों का आरोप- पति और ससुर करते थे मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरीहां गांव में बुधवार को विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पिचरी गांव निवासी चंद्रकला कनौजिया के रूप में हुई है। चंद्रकला की शादी...