बुधवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव बल्लभगढ़ में दो दिवसीय पद गायन दंगल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें धौलपुर करौली से सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव ने भाग लिया। जहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से भी रूबरू होते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन होने से आपकी प्रेम व भाईचारा भी बढ़ता है।