बडोनी: जिगना पुलिस को बड़ी सफलता, अपहृत बालक 12 घंटे में थाने के पास से सकुशल बरामद
Badoni, Datia | Apr 27, 2026 दतिया जिले के जिगना थाना पुलिस ने अपहृत बालक को मात्र 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर सराहनीय सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी विनायक शुक्ला के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम जिगना निवासी पहलाद सिंह परमार ने थाना जिगना में शिकायत दर्ज कराई थी।