काको: हाटी मोड़ पर वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना, समाजसेवियों ने बांटे पेय पदार्थ
Kako, Jehanabad | May 16, 2026 जहानाबाद काको प्रखंड क्षेत्र के हाटी मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत किया। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान कई समाजसेवियों और युवाओं द्वारा श्रद्धालुओं के बीच शीतल पेय, पदार्थ वितरण किया।