कोईलवर: कोईलवर-चांदी सड़क को फोर लेन बनाया जाएगा, जाम से मिलेगी राहत
शनिवार की दोपहर 3:30 बजे अखबार तथा अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार कोईलवर-चांदी मुख्य सड़क को फोर लेन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर राज्य मुख्यालय को भेजा गया है। वर्तमान में सात मीटर चौड़ी इस सड़क को बढ़ाकर 14 मीटर किया जाएगा। करीब 94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना मे छोटे बड़े पुल पुलिया का भी निर्माण किया जाएगा।