टिमरनी: पट्टाधारकों को राहत, अब घर बैठे ऑनलाइन होगी आबादी भूमि की रजिस्ट्री
Timarni, Harda | Oct 23, 2026 आबादी स्वामित्व योजना के तहत पहले पट्टे प्राप्त कर चुके टिमरनी क्षेत्र के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अब पात्र पट्टाधारकों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। इसके लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।