सिंघेश्वर: पुलिस ने 11.8 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना पुलिस ने स्मैक कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वारंटी गौतम कुमार की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम ने उसके घर से 52 पुड़िया स्मैक बरामद किया, जिसका कुल वजन 11 ग्राम 180 मिलीग्राम बताया गया है। छापेमारी में इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, प्लास्टिक पैकेट, मोबाइल, लाइटर और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।