पालीगंज: फतेहपुर गांव के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
पालीगंज क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है दुर्घटना सोमवार के दोपहर 2:55 के करीब की है। मृतक की पहचान रवि पासवान के रूप में की जा रही है।