पालीगंज: लालगंज सेहरा गांव में बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत, समाजसेवियों ने किया उद्घाटन
पालीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लालगंज सेहरा गांव में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वही कार्यक्रम का समाजसेवियों ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार की दोपहर 12:15 के करीब की गई। बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर को प्रस्तुत करते हुए लोगों का मन मोह लिया।