मंझनपुर: गुरौली चौकी इंचार्ज ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, 50 किलो लहन कराया नष्ट व 30 लीटर अवैध शराब बरामद
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली चौकी पुलिस ने होली के पहले ही शराब का जखीरा पकड़ा है। और लहन नष्ट कराया गया। पुलिसिया कार्रवाई से इलाके के अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने कई शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। होली व लोकसभा चुनाव को लेकर ये अभियान चलाया गया है।