ब्यावर: आदर्श विद्या मंदिर में अध्यापक विकास कार्यक्रम की शुरुआत
Beawar, Ajmer | Sep 28, 2026 ब्यावर.विद्या भारती, NCERT व IUCTE BHU के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श विद्या मंदिर ब्यावर में हुआ।22 राज्यों से आए 250 से अधिक शिक्षक राजस्थान के 50 विद्यालयों में प्रवास पर हैं। ब्यावर में चार सदस्यीय दल पहुंचा। प्रथम दिवस सचिव हेमेन्द्र दगदी व प्रधानाचार्य नवीन सैनी ने अतिथि विद्वानों का स्वागत किया।