सहारनपुर: कुतुबशेर चौक पर कांवड़ियों ने जनाजे को दिया रास्ता, शिव भक्तों की संवेदनशीलता ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
कांवड़ यात्रा के बीच सहारनपुर के कुतुबशेर चौक पर गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। रविवार देर शाम जब एक जनाजा कुतुबशेर चौक से गुजर रहा था, उस समय कांवड़ लेकर जा रहे शिव भक्तों ने रास्ता रोकने के बजाय मय्यत को पहले रास्ता दिया। इस दौरान कांवड़ियों ने अनुशासन और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जनाजे के गुजरने तक इंतजार किया।