पीलीबंगा: मसरूवाला बस स्टैंड पर बसों के ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दो बार लगाया जाम
निकटवर्ती गांव मसरूवाला के बस स्टैंड पर रोडवेज एवं निजी बसों के ठहराव तथा यात्रियों को बसों में चढ़ाने-उतारने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आंदोलन किया। माकपा नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी। आश्वासनके बाद जाम खोला गया।