पटियाली: खनन विभाग ने छापेमारी कर पटियाली थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर ट्रॉली किए जब्त
खनन विभाग द्वारा पटियाली थाना क्षेत्र में बालू तस्करी के विरुद्ध छापेमार कार्रवाई की गई। छापेमार कार्रवाई के दौरान खनन अधिकारी सुरेश लाकड़ा ने थाना क्षेत्र में अलग अलग जगह छापेमार कार्रवाई कर अवैध बालू से लदे चार ट्रेक्टर ट्राली पकड़े। ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए चारो ट्रेक्टर ट्राली को थाने लाकर संबंधित धारा में कार्रवाई की गई।