पटियाली: रैश ड्राइविंग के मामले में वारंटी चल रहे अभियुक्त को सिढ़पुरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
सिढ़पुरा थाना पुलिस ने रविवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में वारंटी अभियुक्त का नाम रवि सिंह पुत्र छोटे सिंह है। अभियुक्त सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर का रहने वाला है। गिरफ्त में आया अभियुक्त रैश ड्राइविंग के मामले में वारंटी चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।