टोंक: शिक्षा अधिकारी ने 1 लीटर पानी से नहाकर जल बचत की मिसाल पेश की
टोंक। पानी बचाने की बातें अक्सर मंचों तक सीमित रहती हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी दीनदयाल कसेरा ने इसे जीवन में उतार लिया है। कसेरा एक लीटर पानी से साबुन लगाकर साफ-सुथरे तरीके से नहाकर दिखाते हैं। उन्होंने पांच साल पहले नहाने में व्यर्थ होने वाले पानी को बचाने का संकल्प लिया था।