गोवर्धन: गोवर्धन बिजलीघर पर हंगामा करने वालों की अब खैर नहीं, सरकारी कार्य में बाधा और धमकी देने के आरोप में पुलिस को दी तहरीर
मामला 10 अप्रैल की दोपहर का है जब कुछ अज्ञात लोगों के साथ गोवर्धन बिजलीघर पहुँचे थे। आरोप है कि इन लोगों ने बिना किसी ठोस कारण के वहां जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विभागीय कार्यों में व्यवधान पैदा किया। प्रदर्शनकारियों ने 'बिजली विभाग हाय-हाय' के नारे लगाकर विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश की और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।