दतिया: दुर्गापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद, पूर्व गृहमंत्री शामिल हुए
Datia, Datia | Apr 21, 2026 दतिया जिले की ग्राम पंचायत दुर्गापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सोमवार रात 09 बजे से करीब 11 वजे तक सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।