हाथरस: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ EVM और वीवीपैड वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया
जनपद हाथरस में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन मे जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडेय ने EVM एवं वीवीपैड वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान दरवाजों की सील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोली गई तथा वेयरहाउस मे सुरक्षित भंडारित मशीनों का अवलोकन किया।