ठेठईटांगर: ठेठईटांगर में मुण्डा संस्कृति कार्यक्रम, विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने दिया परंपरा संरक्षण का संदेश
ठेठईटांगर के केरिया पाहन टोली में गुरुवार को छोटानागपुर मुण्डा छात्र संघ की ओर से मुण्डा संस्कृति कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी शामिल हुए। उन्होंने मुण्डा समाज की भाषा, संस्कृति और पारंपरिक विरासत को संरक्षित रखने पर जोर दिया। विधायक ने नई पीढ़ी से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की अपील की। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।