नौतन: खड्डा मुखिया द्वारा अनुरक्षक का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप, वार्ड संख्या चौदह के सदस्य ने डीडीसी को सौंपा आवेदन
सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे आवेदन देकर बताया की नौतन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज खड्डा पंचायत की मुखिया रीता देवी ने वार्ड संख्या चौदह के अनुरक्षक का प्रोत्साहन राशि भुगतान करने से आनाकानी कर रहीं हैं। जबकि पंचायत के शेष वार्ड के अनुरक्षक की राशि भुगतान कर दिया गया है। इससे आक्रोशित वार्ड संख्या चौदह के वार्ड सदस्य रत्नेश मंडल ने उप विकास आयुक्त से शिकायत की।