नौतन: जगदीशपुर पंचायत में 22 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, पुलिस कर रही जाँच
घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत वार्ड नंबर 15 का है, जहां 14 नवंबर रात करीब 8 बजे एक 22 वर्षीय युवक जिसका नाम मोहम्मद खालिद है, अपराधियों ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी, वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जगदीशपुर थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।