नौतन: नौतन थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 40 लीटर विदेशी शराब जब्त की, धंधेबाज फरार
नौतन पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनहौरा गांव के पास अवस्थित सरेह से दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चालिस लिटर विदेशी शराब को जब्त किया है।वहीं पुलिस को देख धंधेबाज फरार हो गए। पुलिस ने दोनों धंधेबाजों को चिन्हित कर कांड अंकित करते हुए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। फरार धंधेबाजों में बनहौरा के दिलीप पटेल व सुरज पटेल बताए गए है।